Varanasi: अस्सी घाट पर हुआ बवाल और हंगामा, नाव चलाने वालों ने काशी आए हुए पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सार

विश्व प्रख्यात काशी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मैं से एक अस्सी घाट पर मारपीट और हंगामे की सनसनीखेज खबर  सामने आई है। गंगा में नाव चलाने वाले स्थानीय नाविकों ने लाठी और डंडे से तीन युवकों को कुछ दूरी तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विस्तार

काशी स्थिति अस्सी घाट पर गुरुवार दोपहर एक बार फिर से अराजकता फैलाने वाली खबर सामने आई है। गंगा स्नान के बात नाव पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद नाव चला रहे युवकों ने लाठी और डंडे से तीन युवकों को कुछ दूरी तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ लोगों ने युवकों को बचाने की कोशिश की लेकिन नाविकों का गुस्से से लाल चेहरे को देखकर पीछे हट गए। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नाविक फरार हो गए थे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

गुरुवार की दोपहर तीन युवा अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान एक युवक ने नाव पर चढ़कर गंगा में कूद गया। इस दृश्य को देखने के बाद नाराज नाव चलाने वाले ने युवकों को अपशब्द बोलने लगा। उन युवकों ने उनका विरोध किया तो नाविकों का उनसे झगड़ा हो गया और लड़ाई शुरू हो गई। इसपर वहां मौजूद सभी नाविक एक साथ मिल गए और लाठी-डंडे से लैस होकर युवकों पर टूट पड़े।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री आवास योजना(PMAY) 2023 के बारे में लेटेस्ट जानकारी.  

तीनों युवक अपनी जान बचाने की चीक लगाते हुए भागने लगे। नाविकों ने उन्हें 10 मिनट तक दौड़ा-दौड़ा कर पीट कर घायल कर दिया। इस घटना के दौरान अस्सी घाट पर ड्यूटी के दौरान पर्यटक पुलिस और पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवकों का नाम पता नोट कर उनको उचित दंड देने का आश्वासन दिया और उनको अपने अपने घर जाने को कहा | 

वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट किनारे नाव चलाने वाली और दुकान लगाने वाले लोग आए दिन पर्यटकों के साथ मारपीट- दुर्व्यवहार करते रहते हैं। पुलिस घाट किनारे नहीं रहते हैं। घाट पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई। फिलहाल अप पुलिस उन नाविकों को तलाश कर रही है

Join whatsapp group for Regular  breaking news update 




टिप्पणियाँ